आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय ने दिलकश अंदाज में आया न्यू सॉन्ग, ऐसा गाना सुन घायल हुए फैन

0
222

आम्रपाली दुबे की गिनती उन हसीनाओं में होती है जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और इसके बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब धमाल मचाया। आम्रपाली दुबे ने अपनी दमदार अदाकारी से कम समय में ही भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। अब रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म लव विवाह डॉट कॉम से आम्रपाली दुबे और भोजपुरी फिल्मों के रोमांस किंग प्रदीप पांडेय चिंटू का नया सांग ‘जरा तावे देहिया’ से रिलीज किया गया।

इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने में चिंटू और आम्रपाली दुबे की हॉट और सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। दोनों की रोमेंटिक कैमस्ट्री खूब धमाल मचा रही है। फैंस इस जोड़ी को एक साथ इस गाने में देखकर खूब एन्जॉय कर रहे है।

Advertisement

इस गाने में दोनों ने पिंक और व्हाइट कपड़े पहने है वही कमरे की सजावट भी पिंक चींजों से की गई। अगर बात करें आम्रपाली की तो वे अपनी फिल्मों और गानों से दर्शकों को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी वह अपने फैन्स से सीधे तौर पर जुड़ी रहती हैं। यहां पर वह लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां शेयर करती हैं।

इस तड़कते भड़कते सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। जिसमें चिंटू और आम्रपाली ने आग लगा रखी है। इस सांग को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर विजय चौहान ने साथ मिलकर गया है। लिरिक्स श्याम देहाती और संगीत रजनीश मिश्रा का है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here