आस्था: हनुमान जयंती पर आज होगा भव्य कार्यक्रम, भजन संध्या के बाद भंडारा

0
149
Quiz banner

[ad_1]

सोनीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धपीठ श्री लक्ष्मीनारायण बालाजी मंदिर पुरानी महावीर कॉलोनी में 32वां हनुमान जन्मोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार को मंदिर में किया जाएगा। मंदिर समिति के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सुबह 10 बजे महिला मंडल द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे बालाजी महाराज के अमृतमयी 56 पदार्थों का भाेग लगेगा। इसके बाद शाम सात बजे से प्रभु की इच्छा तक भजन संध्या होगी। रात करीब 10 बजे कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। रात साढ़े 11 बजे से अमृतमयी छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर निखिल मदान और समाजसेवी कमल दीवाल रहेंगे। भजन संध्या में सुमित म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।

Advertisement

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here