[ad_1]
करनाल29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

करनाल के स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे।
हरियाणा के करनाल जिले के लोग दिल्ली एनसीआर में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से भयभीत हैं। ऐसे में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूलों में कोरोना की सावधानियों को दोबारा लागू करवाने की मांग की है। वहीं सूचना मिलने पर DEO ने स्कूल मुखियाओं को मौखिक आदेश भी दे दिए हैं। साथ ही खुद इसके लिए सतर्क रहने का कहा गया है।
करनाल में भले ही अभी तक 4 ही एक्टिव केस हों और दो दिनों से कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। फिर भी डर सताने लगा है। CMO डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अभी तक करनाल जिले में 777088 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं तथा पिछले 24 घंटे में 185 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 48175 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 47574 मरीज ठीक हो गए है।

करनाल के स्कूल में पढ़ाई करते बच्चे।
स्कूलों में बरती जाएं सावधानियां
अभिभावक रोहित ने बताया कि एनसीआर में केस काफी बढ़ रहे हैं। हमारी स्कूल से अपील है कि कोरोना संबंधी सावधानियां बरती जाएं। स्कूल में बच्चों को मास्क के साथ भेजना शुरू करेंगे। पहले भी लोगों ने लापरवाही बरती थी। मास्क लगाना छोड़ दिया था। कुछ लोगों ने अभी तक मास्क लगाना नहीं छोड़ा है। बच्चों को भी मास्क लगाकर भेजेंगे, ताकि यह माहामारी रुक जाए।
सैनिटाइजर-मास्क देकर भेजेंगे स्कूल
अभिभावक अमित ने बताया कि कई राज्यों में कोरोना के केस आए हैं। यह केस बच्चों में ज्यादा बताए जा रहे हैं। प्रशासन से प्रार्थना है कि स्कूलों में सावधानियां बरतने के आदेश दिए जाएं। बच्चों को सैनिटाइजर व मास्क लगाकर ही भेजेंगे। सावधानी जरूरी है।

स्कूलों की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल।
नियमों को करवाएं फॉलो
संस्कृति मॉडल स्कूल के शिक्षक मोहेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीआर के क्षेत्र में कुछ मामले बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट कह रही है कि जिले 4 एक्टिव केस हैं। दो दिनों से कोई केस नहीं आया है। स्कूलों में दोबारा से उसी को पद्धति को अपनाना पड़ेगा। एक-दूसरे की चीजों को शेयर करना छोड़ना होगा। मास्क का प्रयोग करना होगा। हैंड सैनिटाइज करना होगा।
स्कूलों को मौखिक आदेश दिए
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल ने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना का केस सामने नहीं आया है। करनाल में 4 केस हैं। 10वीं व 12वीं कक्षा के पेपर हो रहे हैं। बाकी कक्षाओं में बच्चे आने शुरू हो चुके हैं। भले ही मास्क की अनिवार्यता को हटाया गया हो, पर हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। मास्क लगाकर रखना चाहिए। अभी तक लिखित आदेश नहीं दिया है, लेकिन स्कूल मुखिया को एहतियात बरतने को कहा गया है।
[ad_2]
Source link