करनाल रेलवे स्टेशन पर 190 साल पुराना हैंडपंप: फिल्टर से भी साफ पानी देता; स्टोर में रखा था, DRM ने देखा तो लगाने के आदेश दिए

0
188
Quiz banner

[ad_1]

करनाल11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के करनाल जिले में काफी इतिहास छिपे हुए हैं। एक हिस्ट्री है रेलवे स्टेशन के हैंडपंप की, जो 190 साल पुराना है। आजकल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि यह आज भी पानी देता है। रेलवे विभाग ने रंग-रोगन करके चमक-धमक के साथ इसे नया रूप देकर लगाया है।

Advertisement

हैंडपंप के इतिहास का बोर्ड भी लगाया है। वहीं इस पंप को जो भी देखता, इसका पानी जरूर पीकर जाता। रेलवे करनाल चीफ सुपरिंटेंडेंट महेंद्र सिंह ने बताया कि यह स्टोर में रखा हुआ था। कुछ समय पहले दो दिन के दौरे पर डीआरएम साहब आए थे। जब उन्होंने इसे देखा तो आदेश दिए कि इसे बाहर लाना चाहिए, ताकि यात्रियों को पुरानी तकनीकों की जानकारी हो सके, जो आज भी बहुत ही सुरक्षित हैं।

हैंडपंप से पानी पीते हुए यात्री।

हैंडपंप से पानी पीते हुए यात्री।

यह हैंडपंप 1930 से 1940 के दशक में प्रयोग होता था। 1970 में यह इस्तेमाल से बाहर हो गए थे, लेकिन लगाने पर यह हैंडपंप आज भी पहले की तरह काम करता है। पानी पीने के काम आता है। इनका खासियत यह है कि ऐसा हैंडपंप आज कहीं भी देखने को मिलेंगे नहीं। यह पुरानी तकनीक का हैंडपंप है, जो आज की पीढ़ी के लिए उदाहरण है।

रेलवे अथॉरिटी ने स्मार्ट सिटी करनाल होने के कारण रेलवे स्टेशन को भी स्मार्ट बनाने का बीडा उठाया है। इसके लिए एक म्यूजियम भी रेलवे स्टेशन पर तैयार किया है, जिसमें रेलवे ट्रैक में प्रयोग होने वाली वस्तुएं हैं। वाॅल क्लॉक है। टाइलें हैं। पुराने समय की कई वस्तुओं को इसमें रखा गया है। करनाल में दिनभर में करीब 109 ट्रेनें रुकती हैं।

हैंडपंप की जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन सुपरीडेंट।

हैंडपंप की जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन सुपरीडेंट।

आज ऐसी तकनीक कहां

यात्री रामधन ने बताया कि पहले लोग कुएं से पानी निकालते थे। उस समय में इस तकनीक का प्रयोग सामने लाया गया, जो सेफ रहा। लेकिन यह लुप्त हो गई, लेकिन इसका पानी आज भी पीने के लायक है। यह हैंडपंप काफी पुराना है और आज यह कहीं देखने को नहीं मिला। इसलिए जो भी यात्री इसे देखता, वह इतिहासा पढ़ते हुए इसका पानी जरूर पीकर जाता।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here