गुड सिटीजन सोशल वेलफेयर साेसाइटी ने की वार्षिक आम सभा: डिफेंस कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र व पार्क निर्माण के सुझाव पर की चर्चा

0
194
Quiz banner

[ad_1]

अम्बाला24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैंट की डिफेंस कॉलोनी की गुड सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक आम सभा हुई। जिसमें एक वर्ष में सोसाइटी द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान आय-खर्च का बहीखाता भी रखा गया। साेसाइटी द्वारा इस साल किए जाने वाले समाज सेवा के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें अनेक सुझावाें पर चर्चा हुई। इसमें अहम मुद्दा डिफेंस कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र (सर्व धर्म व सर्व समाज) का निर्माण करना रहा। साथ ही डिफेंस कॉलोनी में पार्क निर्माण का भी सुझाव रखा गया।

Advertisement

सोसाइटी प्रधान सूबेदार मेजर अजीत नरवाल ने संगठन की शक्ति व महता के बारे में बताया और संगठन मजबूती के लिए सदस्यों को जोड़ने का अाग्रह किया। सोसाइटी के चेयरमैन कर्नल एमएस महल ने कहा कि हमें समाज सेवा के कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए जिला स्तर पर कार्य करने होंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। भोला विज, रणजीत सिंह, आरके शर्मा, हंसराज राणा, जयबीर सिंह, अजय गुप्ता, संजय गर्ग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here