चंडीगढ़ से पंचकूला तक निकलेगी बाइक रैली: 17 अप्रैल को आयोजन; हरियाणा रेडक्रॉस व परिवर्तन NGO कार्यक्रम; मकसद- अखंड भारत का संदेश देना

0
152
Quiz banner

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Red Cross And Parivartan NGO Will Organize On April 17; Message Of Akhand Bharat Will Be Given

चंडीगढ़8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा रेडक्रॉस भवन में बाइक रैली की जानकारी देते हुए परिवर्तन एनजीओ के सदस्य। - Dainik Bhaskar

हरियाणा रेडक्रॉस भवन में बाइक रैली की जानकारी देते हुए परिवर्तन एनजीओ के सदस्य।

Advertisement

हरियाणा रेडक्रॅास व परिवर्तन एनजीओ की ओर से 17 अप्रैल को एक बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह हरियाणा राजभवन से लेकर पंचकूला तक निकाली जाएगी। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता हरी झंडी दिखाएंगे। चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से होकर यह रैली पंचकूला पहुंचेगी, जहां डीसी स्वागत करेंगे।

परिवर्तन एनजीओ की अध्यक्ष रेणुका शर्मा ने कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हमारा एनजीओ रैली के माध्यम से अखंड भारत का एक संदेश देना चाहता है कि सभी को देशहित में कार्यरत रहना चाहिए। हमारे एनजीओ परिर्वतन का 13 अप्रैल को चौथा स्थापना दिवस था।

इस उपलक्ष्य में बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 75 राइडर होंगे। 30 लेडी बाइकर्स होंगी। हरियाणा राजभवन से इसकी शुरुआत होगी और सेक्टर 12 पंचकूला में समाप्ति होगी। हमारी संस्था महिलाओं के लिए काम करती है। महिलाओं को सहयोग और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

बाइक राइडर सारिका वालिया ने बताया कि शादी की 21वीं सालगिरह पर पति ने बाइक गिफ्ट की, इसके बाद उसने बाइक चलानी सीखी। अब तक वह कई रैलियों में भाग ले चुकी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here