[ad_1]
सोनीपत7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ऑडी कार लेकर पैंगोंग झील में हंगामा करने के तार सोनीपत से जुड़ गए हैं। गाड़ी सोनीपत के युवक के नाम बताई जा रही है। युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जांच शुरू हुई है। वीडियो लद्दाख की पैंगोंग झील का है। झील में किनारे पर एक टेबल पर शराब की बोतलें रखी हुई हैं। वहीं एक आडी कार में सवार युवक झील के अंदर पानी में शोर मचा रहे हैं। कार का नंबर सोनीपत के माडल टाउन की रहने वाली महिला के नाम पर पंजीकृत था। महिला के पति ने इसको सेल-परचेज डीलर को बेच दिया था। डीलर ने इसे काठ मंडी के रहने वाले युवक को बेच दिया था। गाड़ी खरीदने वाले की काठ मंडी में आढ़त की दुकान है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link