[ad_1]
रोहतक3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में शुक्रवार को न्यायिक सेवा परीक्षा पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। विधि इंस्टीट्यूशन ऑफ लॉ के अधिवक्ता और निदेशक अभिमन्यु मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने न्यायिक सेवा परीक्षाओं के बारे में कानून के छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को कानून की पेचीदगियों और न्यायिक सेवा परीक्षा को पास करने के तरीकों के बारे में बताया।
Advertisement
डॉ. मनीष दलाल ने अभिमन्यु का धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए कानून सबसे शक्तिशाली साधन है। यह कानून है जो पूरे समाज को नियंत्रित करता है क्योंकि कानून के बिना आप एक समाज की कल्पना नहीं कर सकते। छात्र हमेशा कानून का पालन करें। क्योंकि सभ्य समाज में कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link