
देखिए कैसे एक्सप्रेशंस दे रहे तैमूर

फोटो में करीना अपने लाडले बेटे को प्यार से निहारती हुई देखी जा सकती हैं, जबकि जेह बाबा कैमरे को देखकर क्यूट एक्सप्रेशंस दे रहे हैं। तैमूर और जेह की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। करीना और सैफ अली खान 2016 में तैमूर के पैरंट्स बने थे। वहीं 2020 में करीना कपूर ने बेटे जेह को जन्म दिया था। बता दें तस्वीरों में सैफ और करीना के घर की भी काफी चर्चा हो रही है। जनवरी 2021 में ही करीना अपने नए घर में शिफ्ट हुई थीं। करीना अपने 11 साल पुराने घर ‘फॉर्चून हाइट्स’ को छोड़कर नए घर में शिफ्ट हुईं। तस्वीरों में घर में ग्रीनिरी का बैकग्राउंड देखा जा रहा है।
देखिए पुल पार्टी की फोटो
करीना और सैफ की उनकी दोनों बच्चों संग पूल पार्टी की फोटोज काफी पसंद की जा रही हैं। फैंस को कपल की फोटोज परफेक्ट फैमिली गोल्स दे रही हैं। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि करीना और सैफ के साथ उनके दोनों बेटे भी फैंस के फेवरेट हैं। अभी से ही तैमूर और जेह की पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। करीना-सैफ के दोनों बेटों को अपने कैमरों मे कैद करने के लिए पैपराजी एक्साइटेड रहते हैं।