आज-कल महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। आज के दौर में खान-पान बेकार होता जा रहा है।ऐसे में जरूरी है कि सभी अपना ध्यान रखें। हम आपके लिए लेकर आ गए हैं कुछ सीक्रेट जो आपको हेल्दी बनाने में मदद करता है। आपको बताएंगे कि आपको अपने दिन की शुरूआत कैसे करनी चाहिए।

अगर आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी से करेंगी तो यह आपकी हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यह डाइजेशन में काफी मदद करता है। यह लिवर को पित्त का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
अलसी:-
आप सुबह के रूटीन में अलसी को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपको प्रोटीन पहुंचाता है। यह आपके हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। आप दही प्रोटीन शेक में पिसी हुई अलसी मिलाकर खा सकती हैं।
विटामिन डी-
आप अपनी डाइट में विटामिन डी से भरपूर पोषक खाने को जरूर शामिल करें। इससे आपको फायदा जरूर होगा।
हरी पत्तेदार सब्जियां :-
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी महिलाओं को दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। आयरन और विटामिन्स से भरपूर पालक जैसी हरी पत्तेदार साग और सब्जियां शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकती हैं। पत्तेदार साग मैग्नीशियम, विटामिन-के, विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। महिलाओं में एनीमिया की समस्या काफी सामान्य होती है, पालक का सेवन आपको इससे बचा सकता है।
दूध और अन्य डेयरी उत्पाद
महिलाओं में समय के साथ हड्डियों की कमजोरी और इससे संबंधित गठिया जैसी अन्य समस्याओं का खतरा भी अधिक होता है। इससे बचाव के लिए रोजाना दूध और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन अवश्य सुनिश्चित करें। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-12 और राइबोफ्लेविन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आपकी हड्डियों, दांतों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। दही में मौजूद ‘प्रोबायोटिक्स’ भोजन के अच्छे पाचन में मदद करने के साथ शरीर के सूजन को कम करता है और इम्युनिटी को बढ़ावा देता है। पनीर का सेवन प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
जरूर खाएं नट्स
बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी महिलाओं को आहार में नट्स जरूर शामिल करने चाहिए। सूखे मेवे विटामिन, खनिजों और स्वस्थ वसा के पावरहाउस के रूप में जाने जाते हैं। ये आपकी हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं और याददाश्त को भी तेज करते हैं। बादाम जैसे मैग्नीशियम युक्त नट्स हड्डियों को मजबूत करने वाले खनिजों से भरे हुए हैं ,वहीं अखरोट में ओमेगा-3 फैट की अच्छी मात्रा होती है। हर दिन मुट्ठी भर नट्स खाएं, यह आदत संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती है।