[ad_1]
सोनीपत7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यमुना में खनन करने वाली एक कंपनी ने यमुना नदी की धार मोड़ने का प्रयास किया है। कंपनी ने यमुना में एक पुल का निर्माण कर दिया और सिंचाई विभाग अधिकारी आंखें बंद कर बैठे रहे। मामला उठा तो सिंचाई विभाग ने अब मुरथल थाना पुलिस में शिकायत दी है। सिंचाई विभाग का प्रयास अब पुलिस मदद से पुल को तोड़ना है।
टिकौला गांव के पास यमुना में खनन कंपनी ने मनमानी करते हुए पुल बना दिया है। यह पुल नदी की धार को मोड़ने के लिए बनाया गया है। जिससे खनन कंपनी हरियाणा सीमा के अलावा यूपी में भी खनन कर सके। विभाग के पास सूचना है कि यूपी में खान का पाॅइंट होने की वजह से ठेकेदार हरियाणा की तरफ रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिससे वे यूपी के रेत को अवैध तरीके से हरियाणा में बेच सके। पुल का निर्माण काफी दिनों से चल रहा था। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही पुल का निर्माण कराने के लिए कट्टे लगाएं थे। इसके बाद यमुना के बीच में पाइप लगा दिए। इतना अधिक कार्य होने पर भी सिंचाई विभाग ने कार्य बंद नहीं कराया। इसका फायदा उठाकर पुल का निर्माण कार्य होता रहा। अब सिंचाई विभाग की तरफ से संबधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दी गई है।
पुलिस टीम कर रही शिकायत की जांच : एसएचओ
सिंचाई विभाग के एक एसडीओ की शिकायत आई है। पुलिस टीम इस शिकायत की जांच कर रही है। – सुमित कुमार, एसएचओ थाना मुरथल।
[ad_2]
Source link