[ad_1]
हिसारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक हिसार में अंत्योदय आहार कैंटीन में भोजन करते हुए।
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने शनिवार को पड़ाव चौक स्थित अंत्योदय आहार कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मजदूरों के साथ बैठकर भोजन किया। साथ ही निर्देश दिए कि कैंटीन में बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था की जाए। खाने की गुणवत्ता बढ़ाने और मजदूरों के लिए अन्य सुविधाओं पर भी मंत्री ने जोर दिया।
कैंटीन पर श्रमिकों से ली जानकारी
हिसार में पड़ाव चौक पर श्रम विभाग के अंतर्गत अंत्योदय आहार कैंटीन चलाई जा रही है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक शनिवार काे कैंटीन के औचक निरीक्षण पर यहां पहुंचे। नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग और श्रम विभाग के उप-निदेशक अशोक नैन भी उनके साथ थे। मंत्री ने यहां पर मजदूरों से बात करके कैंटीन में भोजन और उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों के साथ भोजन किया।

मंत्री अनूप धानक को समस्याएं बताते श्रमिक।
बैंचों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश
मंत्री से बात करते हुए श्रमिकों ने बैठने के लिए बैंचों की समस्या बताई। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को कैंटीन में बैंचों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें कैंटीन में 10 रुपए में भोजन दिया जाता है। मंत्री ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाया जाए और यहां खाना खाने आने वाले किसी भी मजदूर को समस्या नहीं होनी चाहिए।
सुबह-शाम मिलता है सस्ता भोजन
श्रम विभाग के उप-निदेशक अशोक नैन ने बताया कि बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के तहत चलने वाली कैंटीन में प्रात: 9 से 3 बजे और सायं 6 से 9 बजे तक खाना मिलता है। श्रमिकों से सिर्फ 10 रुपए लिए जाते हैं। खाने के 15 रुपए का भुगतान विभाग की ओर से किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
[ad_2]
Source link