[ad_1]
हिसार13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के हिसार में नगर योजनाकार कार्यालय के सहायक के खिलाफ महिला कर्मचारी को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला कर्मचारी का कहना है कि सहायक उस पर बुरी नगर रखता है। ऑफिस में महिला कर्मियों मौजूदगी के बाद भी गाली गलौज करता है। उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस अभी आरोपी सहायक नरेश कुमार को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
महिला थाने पहुंची कर्मी
जानकारी के अनुसार हिसार के वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में कार्यालय के सहायक नरेश कुमार पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उसने महिला थाना में दी शिकायत में कहा कि सहायक नरेश कुमार उसे बार बार डरा धमका रहा है। वह जब भी इस बारे में वरिष्ठ नगर योजनाकार को कहने के लिए जाती तो उसे यह कह कर डराया जाता है कि अंदर जाने पर पता चलेगा। उसकी इस हरकत को लेकर वह वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार मौखिक तौर पर अवगत करा चुकी है, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं है।
ACR को लेकर विवाद हुआ
सहायक नरेश ने करीब 9 माह पहले मुझे व उसकी सह कर्मचारी को अपशब्द बोले थे। उन्होंने वरिष्ठ नगर योजनाकार के समक्ष मौखिक शिकायत की थी। कुछ समय तक ठीक रहा, अब फिर से उसके पीछे पड़ा हुआ है। महिला कर्मचारी होने के नाते मुझे दबाने की कोशिश की जा रही है। 13 अप्रैल को करीब 12.45 बजे जिला नगर योजनाकार के कार्यालय कक्ष में आकर जिला नगर योजनाकार के समक्ष उसे बुलाया गया। वहां उसे कर्मचारियों की ACR सीधी भेजने के नाम पर बुरा भला कहा गया। उसने यहां बताया कि वह ACR का काम नहीं देखती, यह एसीआर हंसराज सहायक द्वारा डील की गई है। यह कार्यालय की हिदायत के अनुसार ही भेजी गई है। उसे यह कह कर डराया गया कि इस बारे में आपसे वरिष्ठ नगर योजनाकार स्पष्टीकरण मांगेगे।
मानसिक प्रताड़ना से तंग
महिला कर्मचारी ने कहा कि वह सहायक की धमकियों से बहुत तंग आ चुकी हूं। महिला कर्मचारी होने के नाते मुझे दबाया जा रहा है। कर्मचारी गलत नियत रखते हुए उसे वरिष्ठ नगर योजनाकार का नाम से लेकर धमकाता और डराता है।महिला कर्मी ने कहा कि वह सहायक द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना से तंग आ चुकी है। यह कार्यालय में भी गालियां निकालता है, जबकि कार्यालय में महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं।
केस दर्ज, गिरफ्तारी अभी नहीं
महिला थाना में पुलिस ने महिला कर्मी की शिकायत पर आरोपी सहायक नरेश कुमार के खिलाफ धारा 354A, 509,506 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी नरेश की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
[ad_2]
Source link