बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर जल्द ही एक साथ फिल्म थार में नजर आने वाले हैं।
यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसका पहला ट्रेलर आज 18 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर काफी रोचक है, इसमें अनिल कपूर पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं हर्षवर्धन छोटे बिजनेसमैन के रूप में एक तस्कर के रोल में दिखाई पड़ रहे हैं।
थार के इस ट्रेलर की शुरूआत बंजर रेगिस्तान से होती है। जहां अनिल कपूर एक मर्डर की इन्वेस्टिगेशन करते हुए नजर आते हैं।
इसके बाद हर्षवर्धन की एंट्री होती है, जो खुद को एंटीक का बिजनेस करने वाला बताते है
लेकिन उनके किरदार की कहानी काफी उलझी हुई और सस्पेंस भरी है। इसके बाद फातिमा सना शेख एक राजास्थानी गांव वाली लड़की के किरदार में दिखती हैं,
फिल्म के इस दो मिनट के ट्रेलर ने इतना साफ कर दिया है कि फिल्म थार, स्मगलिंग और उससे जुड़े हुए क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है।
राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी थार एक रिवेंज-नोइर थ्रिलर फिल्म है,
जिसका निर्माण अनिल कपूर फिल्म कंपनी के बैनर तले किया गया है।
फिल्म थार को 6 मई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।